इंदौर: तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने रील के लिए हद पार कर दी. युवती का ट्रैफिक सिग्नल के दौरान सड़क पर लेटने का वीडियो सर्कुलेट हुआ है. वीडियो में दिख रहा है कि युवती जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटी हुई है. इस दौरान वहां जाम लग गया. यह वीडियो पुलिस तक भी पहुंचा है. जिसके बाद पुलिस ने युवती की पहचान कर ली है. अब उसके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है.

लाइक्स-व्यूज के लिए खतरनाक स्टंट
आज के दौर में रील्स का नशा युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है. सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग अपनी जान तक जोखिम में डालकर रील्स बना रहे हैं. सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के चक्कर में कभी ट्रेन के सामने खड़े हो जाते हैं तो कभी ट्रैक पर लेटकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला इंदौर से सामने आया है. जहां एक लड़की पर रील्स का भूत सवार हो गया और सीधे गाड़ियों के सामने ट्रैफिक सिग्नल पर जाकर लेट गई.

ट्रैफिक सिग्नल पर लेटी युवती
बता दें कि, इंदौर की ट्रैफिक पुलिस लगातार ट्रैफिक को सुधारने के लिए अलग-अलग तरह के जतन कर रही है. लेकिन तुकोगंज थाना क्षेत्र के ट्रैफिक सिग्नल पर लड़की का सोशल मीडिया पर जारी वीडियो पुलिस की कार्य प्रणाली पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है. वीडियो में भी देखा जा सकता है कि किस तरह से एक युवती अचानक से ट्रैफिक सिग्नल पर आती है और अलग-अलग मूवमेंट कर अपना वीडियो बनवाती है और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर देती है.

युवती को भेजा नोटिस, होगी कार्रवाई
जब यह वीडियो पुलिस के पास पहुंचता तो पुलिस ने संबंधित इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया आईडी को चिन्हित किया. संबंधित युवती की पहचान कर उसे नोटिस दिया है. पुलिस आने वाले दिनों में संबंधित युवती के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कर रही है. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि, युवती का वीडियो पुलिस के पास पहुंचा है. पुलिस ने युवती की पहचान कर नोटिस जारी कर तलब होने के निर्देश दिए हैं. ट्रैफिक रूल्स तोड़ने और लोगों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन लेगी.''

Source - ETV Bharat

What's your reaction?
N

Contributor at National Media Alliance

View all articles

comments (0)