विशेष रिपोर्ट

आज के दौर में जहां सूचनाओं की भरमार है, वहीं विश्वसनीय और तथ्य आधारित समाचारों की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। ऐसे समय में इस संगठन का गठन एक मजबूत और सार्थक कदम माना जा रहा है।

उद्देश्य और दृष्टिकोण

इस संगठन का मुख्य उद्देश्य मीडिया के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाना, जनसरोकारों को प्रमुखता देना और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है।

संगठन का प्रयास रहेगा कि वह एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करे, जहां

  • निष्पक्ष और तथ्यात्मक समाचारों को प्राथमिकता मिले
  • सामाजिक मुद्दों को गंभीरता से उठाया जाए
  • युवाओं को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिले
  • समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक सोच को बढ़ावा दिया जा सके

नेशनल मीडिया अलायंस के अध्यक्ष श्री तेजसिंह सोलंकी ने कहा कि,
"हमारी कोशिश है कि हम एक ऐसा सशक्त मीडिया मंच तैयार करें, जो बिना किसी पक्षपात के सच को सामने लाए और समाज के हर वर्ग की आवाज बने। हमारा लक्ष्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना भी है।"

नेशनल मीडिया अलायंस द्वारा जल्द ही एक आधुनिक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की शुरुआत की जाएगी, जिसके माध्यम से देशभर की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।

इसके साथ ही सामाजिक अभियानों और जन-जागरूकता कार्यक्रमों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि मीडिया को समाज सेवा का एक प्रभावी माध्यम बनाया जा सके।

नेशनल मीडिया अलायंस का गठन मीडिया जगत में एक सकारात्मक और दूरदर्शी पहल के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले समय में यह ट्रस्ट एक विश्वसनीय, निष्पक्ष और प्रभावशाली मीडिया प्लेटफॉर्म के रूप में अपनी पहचान बना सकता है।

What's your reaction?
N

Contributor at National Media Alliance

View all articles

comments (0)